
अहिरौली लाला में कांग्रेस की जनसभा, सामाजिक समरसता और समानता पर दिया जोर
सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली लाला में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं।अभिषेक दत्त ने कहा कि संत रविदास के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक भेदभाव को समाप्त करने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उनके आदर्शों पर चलकर ही समाज में समानता और सामाजिक समरसता स्थापित की जा सकती है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा संविधान में निहित समानता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुयशमणि त्रिपाठी ने कहा कि संत रविदास के बताए रास्ते पर चलना और समाज में एकता एवं सद्भाव कायम रखना ही सच्ची उपासना है।युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाकर मानव मात्र की समानता का संदेश दिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि संत रविदास के विचार वर्तमान समय में भी समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सभी वर्गों के विकास और सामाजिक न्याय की बात की है।जनसभा को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शिवशंकर गौतम, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय, मुकुंद भाष्कर मणि, भरत मणि त्रिपाठी, महेन्द्र अम्बेडकर, गोविंद मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल, परमानंद प्रसाद, आलोक त्रिपाठी, सुभाष राय, रविन्द्र मल्ल, हर्षित सिंह, सत्यम पांडेय, अंकुर भारती, सुनील सिन्हा, सेवानिवृत्त उपजिलाधिकारी बृजेश, शिवशंकर सिंह, रजनीश प्रसाद, मनीष रजक, वजीर अहमद, डॉ. याहिया अंजुम, इस्लाम खान और विनोद दूबे सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
