Tuesday, July 14, 2026
HomeNewsbeatभाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम जनपद आगमन पर जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इसी क्रम में मगहर पुलिस चौकी बाईपास पर जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मनोनीत सभासद गौरव कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।
स्वागत यात्रा की शुरुआत किया एजेंसी से हुई, जहां पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण “जय चौबे” ने स्वागत किया। इसके बाद हनुमान मंदिर मगहर पर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, श्री दुर्गा मंदिर मगहर पर पूर्व चेयरमैन संगीता वर्मा, मगहर पुलिस चौकी पर मनोनीत सभासद गौरव कुमार, मंझरिया में धनघटा विधायक गणेश चंद्र चौहान, सोनी होटल पर विधायक अंकुर राज तिवारी, मेहदावल बाईपास पुल के नीचे सभी ब्लॉक प्रमुखों, नेदुला चौराहा पर नील मणि, सरेया बाईपास पर नगर टीम एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं तथा अंत में जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में जिला संगठन ने उनका भव्य स्वागत किया।
जिले के नगर पंचायत मगहर में पुलिस चौकी बाईपास पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से मनोनीत सभासद ई. अरुण गुप्ता, रवि साहनी, सूरज निषाद, मुकेश निषाद, सबलू, अदहम अली एवं इज़हार अहमद का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर दिलीप मणि त्रिपाठी, मुरली चौरसिया, सर्वजीत चौरसिया, अरविंद निषाद, विक्की, अरुण गुप्ता, विद्याधर यादव, राम रतन चौरसिया, हरिकेश, पंकज, पप्पू निषाद, सोनू निषाद, मनीष कन्नौजिया, अमन कुमार, सज्जू, वीरेंद्र गुप्ता, दया, शैलेन्द्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments