Wednesday, June 10, 2026
HomeNewsbeatग्रेट निकोबार द्वीपसमूह को कार्पोरेट लूटेरों को सौंपने नहीं देगी कांग्रेस

ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह को कार्पोरेट लूटेरों को सौंपने नहीं देगी कांग्रेस

बरहज में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह को कार्पोरेट घरानों को सरकार द्वारा सौंपने की तैयारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जागरूकता तथा हस्ताक्षर अभियान कांग्रेसियों ने मंगलवार को स्थानीय तहसील गेट के पास चलाया। ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह की वन संपदा व प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए कांग्रेस द्वारा संचालित किए जा रहे इस अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया। हस्ताक्षर अभियान को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी अब्दुल जब्बार ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीवादी व्यवस्था को प्रश्रय दे रही है। सरकार वन और प्राकृतिक संपदाओं का दोहन करके धन कमाने की पूंजीपति मित्रों के कुकृत्य में लिप्त है। मोदी सरकार सरकारी संस्थाओं को बेचने के बाद अब प्राकृतिक संसाधनों को बेचना चाहती है जो पर्यावरण और मानव जीवन के लिए ख़तरनाक कदम है। अभियान को संबोधित करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने कहा कि ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह पर दिल्ली से चार गुना क्षेत्रफल में वन संपदा फैला हुआ है जिसे मोदी सरकार अपने कार्पोरेट घरानों को सौंपने जा रही है। मोदी सरकार के इस गलत रवैये से लगभग डेढ़-दो करोड़ पेड़ काट दिये जायेंगे और वहां हजारों सालों से रह रहीं जन – जातियां बेघर हो जायेंगी। ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह की प्राकृतिक संसाधनों और वन संपदा को बचाने के लिए कांग्रेस राहुल गांधी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार का पुरजोर विरोध कर रही है। कांग्रेस ग्रेट निकोबार द्वीपसमूह को कार्पोरेट लूटेरों के हाथ सौंपने नहीं देगी। हस्ताक्षर अभियान में मुख्य रूप से जिला महासचिव राकेश तिवारी भोला, शंकर दयाल मिश्र,डा शैलेन्द्र जायसवाल, अच्छेलाल गोंड,दीपक श्रीवास्तव,धीरज यादव, मनीष कुमार पाल, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, राजेश तिवारी, राम सिंगार यादव,अम्बुज पाल, गुलाब शर्मा, शेषनाथ, रामाश्रय, विनय कुमार सोनकर,प्रिंस सिंह, दीक्षा सोनकर,राम इकबाल, संजय कुमार आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments