बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व मे क्षेत्र के लोगो ने रेलवे स्टेशन बरहज पर पेय जल एवं शौचालय की सुविधा का अस्वासन 21 फ़रवरी 2026, को सरकार द्वारा दिए जाने के बाद , खुदाई का काम किया गया लेकिन पिछले एक माह पहले उस काम को बंद कर दिया गया। जिससे की आज भी क्षेत्र की जनता इस मुलभुत सुविधा से वँचित रहने कारण काफ़ी आक्रोषित दिखी एवं रेलवे की उदासीता पर नाराजगी जाहिर की। इस संदर्भ मे रविप्रताप सिंह ने एलआयु तथा आई डब्लू से वार्ता किया जिसपर आई डब्लू ने बताया कि, कुछ बातो को लेकर ठेकदार ने काम बंद कर दिया लेकिन उन्होंने यह आश्वासन दिया की 15 दिनों के अंदर कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा। आई डब्लू ने कहा कि पहले शौचालय का निर्माण होगा साथ साथ पेय जल भी उपलब्ध करा दिया जायेगा।
कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह ने स्थानीय लोगो के आक्रोश से आई डब्लू को अवगत कराते हुए कहा कि रेल प्रशासन अगर और उदासीन होती है तो मजबूरी बस क्षेत्र की जनता के साथ इन मुलभुत सुविधाओ के लिए व्यापक आंदोलन पुनः किया जायेगा तथा वह आंदोलन तब तक चलेगा ज़ब तक कि रेल प्रशासन इसे पूर्ण कर नहीं कर देती है। रविप्रताप सिंह ने कहा कि 18 से 21 फ़रवरी तक चले अनशन, एवं रेल रोको प्रस्ताव पर रेलवे प्रशासन ने आधिकारिक रूप से इन सुविधाओ को पूरा करने का वादा किया था, किन्तु दो माह बीत जाने बाद भी केवल शौचालय का गढ्ढा खोद कर छोड़ दिया गया। आज ज़ब केंद्र सरकार कहती है कि हर घर मे शौचालय उपलब्ध हो चूका है तथा बहुत जल्दी ही जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर को नल से जल सुविधा उपलब्ध करा दिया जायेगा। उसके बाद भी सबसे पुराने स्टेशन बरहज रेलवे स्टेशन, एक बूंद पानी एवं एक अदद शौचालय कि सुविधा के लिए तरस रहा है। कभी यह बरहज रेलवे स्टेशन व्यावसायिक गतिविधिओ का केंद्र था एवं सभी सुविधाओ से युक्त था, परन्तु आज सरकार की उदासीनता के कारण बरहज रेलवे स्टेशन अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के साथ क्षेत्रीय जनता एवं कांग्रेस जनो ने इसके लिए हर स्तर पर अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया एवं क्षेत्रीय जनता को भरोशा दिलाया कि कांग्रेस वही पुरानी सुविधा एवं खुशहाली उपलब्ध कराएगी।
इस दौरान रवि तिवारी, भोला तिवारी, डॉ शैलेन्द्र जायसवाल, बृजेश सिंह उग्रसेन सिंह, अमित सिंह नीलेश पाण्डेय, रितेश यादव,अफजल अंसारी, फातिमा, शिला, रजनी, फूलमती सरोज यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।
