संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूमिहार समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में धार्मिक व सांस्कृतिक रंग देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. चित्रसेन श्रीवास्तव ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि पुष्कर चौधरी ने समाज के उत्थान और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता शुभम राय द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान किया गया और समाज में एकता व भाईचारे का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कथा वाचक प्रशान्त मिश्रा, पंडित सत्यव्रत महाराज, हरिहर मिश्रा, रतन लाल, ईश्वर चंद त्रिपाठी, सुजीत गुप्ता, नितिन सिंह, रमेश राय, कुलदीप पांडेय, मनोज राय, अमर राय, अनूप राय, गिरीश राय, विपुल राय और गणेश यादव आदि उपस्थित रहे।
