सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में आयोजित वार्षिक निरंकारी संत समागम आज महदहा चौराहा, सलेमपुर के समीप श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के पावन आशीर्वाद से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
संत समागम कार्यक्रम में भक्तों ने सत्संग, भजन एवं आध्यात्मिक प्रवचनों का लाभ उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति रस से सराबोर रहा और श्रद्धालु आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करते नजर आए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज कुशीनगर कमलेश मणि त्रिपाठी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने मानव जीवन में आत्म मंथन, संतुलन और आध्यात्मिक जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को प्रेम, भाईचारे एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
आयोजक मंडल में रामअवध(महात्मा), महेंद्र(महात्मा), देवानंद(महात्मा), मुद्रिका, ऋषिमुनि, व्यास जी, डब्लू, डॉ. शंकर, खजांची, नीतू देवी, श्याम (तरकुलवां), डिग्री चंद्र, सुभाष शर्मा, महात्मा एवं किस्मती देवी सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
समागम के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
