Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताए गए अधिकार

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को बताए गए अधिकार

कोपागंज/मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मिशन शक्ति फेस-5 के द्वितीय चरण के तहत थाना कोपागंज पुलिस ने एक सराहनीय पहल करते हुए फतेहपुर ताल नरजा स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930, एम्बुलेंस सेवा 108 व 102 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसे जरूरी नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

ये भी पढ़े – गंदगी और बदहाली में पढ़ने को मजबूर बच्चे, स्कूल में नहीं चारदीवारी और शौचालय की सुविधा

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हर समय उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी है।

इस आयोजन ने न केवल महिलाओं को जागरूक किया, बल्कि उनके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ाया। उपस्थित महिलाओं ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।

ये भी पढ़े – Deoria News: भागलपुर में घरेलू गैस का खेल बेनकाब, मिठाई की दुकान पर छापा—चार सिलेंडर जब्त

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments