देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी विचारधारा के प्रणेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती के अवसर पर सोमवार को समाजवादी युवा फ्रंटल संगठनों द्वारा रामपुर कारखाना क्षेत्र के डुमरी चौराहे पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा कैंडल जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मौजूद युवाओं ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों—पिछड़ों, दलितों, महिलाओं तथा गरीबों—के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
वहीं समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. लोहिया के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समता, भाईचारा और न्याय स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव, हरिओम लाला, लारेब रहमान, सोनू प्रकाश, विनोद यादव, गुड्डू, बलवंत पहलवान, अनीस कुशवाहा, सोनू यादव, कृष्णा, सुनील श्रीवास्तव, अरबाज, नुरुल हसन, कमलेश शर्मा, अश्वनी विश्वकर्मा, अनश, धनंजय और शैलेन्द्र सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
