Saturday, March 14, 2026
HomeNewsbeatमधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद...

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी उम्मीद

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के मधुबन में एक नवीन थाना एवं तीन पुलिस चौकियों के निर्माण की कवायद तेज हो गयी है। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण एवं पुलिस सुधारों के क्रम में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के निर्देश के बाद स्थानीय तहसील प्रशासन क्षेत्र में एक नवीन थाना एवं तीन पुलिस चौकियों सहित एक पुलिस सहायता बूथ बनाए जाने के क्रम में तहसील प्रशासन भूमि आवंटन किए जाने की कवायद को तेज कर दिया है।

बता दे की वर्ष 2019 से मधुबन क्षेत्र के विस्तारित रूप को देखते हुए अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी दुबारी को उच्चीकृत कर थाना बनाए जाने की मांग की जा रही थी। तथा सिपाह इब्राहिमाबाद , दरगाह तथा तिनहरी को चौकी बनाए जाने के साथ ही संवेदनशील स्थान नंदौर को पुलिस सहायता केंद्र बनाए जाने की मांग तेजी से उठती रही है। बावजूद इसके सकारात्मक पहल न किए जाने के चलते आज तक जनहित का यह मांग मूर्त रूप नहीं ले सका था। सीओ मधुबन अंजनी कुमार पाण्डेय ने एक बार फिर उपरोक्त दुबारी को थाना और उल्लिखित स्थानों पर चौकी निर्माण के लिए पत्राचार किया है। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने तहसील प्रशासन को भूमि चिन्हित कर आवंटन की कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है।

इस संबंध सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय ने बताया कि उपरोक्त थाना व चौकी बनाए जाने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में यदि सकारात्मक कार्रवाई की गई तो एक सप्ताह के अंदर सभी स्थानों के लिए भूमि आवंटित कर दी जाएगी। थाना और चौकी निर्माण होने के चलते अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगेगा ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments