Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad (UPMSP) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस बार परीक्षा लगभग 15 कार्य-दिवस में पूर्ण कराने की तैयारी है।

प्रदेश भर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि कुल 53,37,778 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे।

नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम

बोर्ड ने इस बार नकल रोकने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं:

• मुख्य और अनुपूरक (सप्लीमेंट्री) उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य
• उत्तर पुस्तिकाओं की केंद्रवार कोडिंग
• मुख्य पृष्ठ पर केवल यूनिक (केंद्र) कोड की मुहर
• केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर व पदनाम की मुहर नहीं लगेगी
• मुख्य विषयों के प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त सेट की व्यवस्था

ये भी पढ़े – मूलांक 1 से 9 तक: आज किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क?

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर प्रतिबंध

स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक को छोड़कर कोई भी कर्मचारी मोबाइल नहीं रख सकेगा

• स्ट्रांग रूम में मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा
• यदि किसी कक्ष निरीक्षक या शिक्षक का पाल्य उसी केंद्र पर परीक्षा दे रहा है, तो उसे परीक्षा कार्य से अलग किया जाएगा
• प्रत्येक केंद्र पर एक आंतरिक और एक बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे

परिषद ने जारी किए टोल-फ्री नंबर

छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

• 📞 18001805310
• 📞 18001805312

परीक्षार्थी परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1#google_vignette