लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और कचहरी परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया।
कचहरी परिसर में चला सघन तलाशी अभियान
थाना वजीरगंज पुलिस के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बीडीएस (Bomb Disposal Squad) और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मिलकर कचहरी परिसर की गहन जांच की।
कोर्ट परिसर, मुख्य भवन, प्रवेश द्वार और पार्किंग स्थल पर विशेष रूप से तलाशी अभियान चलाया गया। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता भी मौके पर मौजूद रहा।
ये भी पढ़े- ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान: चिकित्सकों व NSS स्वयंसेवकों ने किया पौधारोपण
18 जिला न्यायालयों को मिली धमकी
अपडेट के अनुसार, अयोध्या, वाराणसी सहित उत्तर प्रदेश के 18 जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
धमकी मिलने के बाद संबंधित जिलों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। न्यायालय परिसरों में प्रवेश से पहले सघन जांच की जा रही है और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल जांच जारी है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
ये भी पढ़े – Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 25 लाख महिलाओं को 10-10 हजार ट्रांसफर, अब 2 लाख की प्रक्रिया शुरू
