Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊउत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज, केशव मौर्य का राहुल और अखिलेश...

उत्तर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज, केशव मौर्य का राहुल और अखिलेश पर हमला

उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर तीखा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को गैर जिम्मेदार बताते हुए कहा कि “देश का दुर्भाग्य है कि संसद सदस्य बनने लायक नहीं व्यक्ति आज नेता प्रतिपक्ष बना बैठा है।”

शनिवार को अम्बेडकरनगर में विकास कार्यों की समीक्षा और जी राम जी योजना चौपाल कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विपक्ष पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया। साथ ही 2027 में दोबारा भाजपा सरकार बनने का दावा भी किया।

राहुल गांधी पर तीखा प्रहार

भीटी क्षेत्र के खजुरी में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए विपक्ष लगातार भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़े – लखनऊ में मिशन-27 की तैयारी, सपा में बड़े नेताओं की एंट्री

अखिलेश यादव पर भी हमला

उपमुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “बिहार चुनाव के बाद से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान आतंकियों के मुकदमे वापस लेने की कोशिश की गई थी, जबकि बाद में कई मामलों में दोषियों को फांसी और आजीवन कारावास की सजा मिली।

आरक्षण और संविधान पर दावा

केशव मौर्य ने कहा कि संविधान और आरक्षण पूरी तरह सुरक्षित हैं और आगे भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की विभिन्न राज्यों में सफलता से विपक्ष बौखलाया हुआ है।

सपा के पीडीए फॉर्मूले को उन्होंने “फर्जी” बताते हुए कहा कि यह पिछड़ों और गरीबों के हित में नहीं बल्कि परिवारवाद को बढ़ावा देने की नीति है।
उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा अवध सहित पूरे उत्तर प्रदेश में फिर कमल खिलाएगी।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments