Sunday, February 15, 2026
Homeमहराजगंजसोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में वन दरोगाओं का सम्बद्धीकरण अधर में

सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में वन दरोगाओं का सम्बद्धीकरण अधर में

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग में वन दरोगाओं के सम्बद्धीकरण का आदेश जारी हुए करीब दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कागजों में आदेश लागू दिखाया जा रहा है, जबकि फील्ड में तैनाती को लेकर भ्रम बना हुआ है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

31 जनवरी 2026 को प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा जारी पत्र संख्या 3798/16-पीसी के अनुसार लक्ष्मीपुर रेंज में तैनात वन दरोगा अशोक कुमार गुप्ता को शिवपुर रेंज तथा शिवपुर रेंज में तैनात वन दरोगा राम प्रसाद को लक्ष्मीपुर रेंज से सम्बद्ध किया गया था। आदेश में स्पष्ट उल्लेख था कि सम्बद्धीकरण तत्काल प्रभाव से लागू होगा और कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही फरवरी माह का वेतन देय होगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों को अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए थे।

सूत्रों के अनुसार औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, लेकिन वास्तविक तैनाती को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या आदेश का पूर्ण अनुपालन हुआ या केवल कागजी कार्रवाई तक ही सीमित रह गया। आदेश में यह भी उल्लेख था कि किसी प्रकार का प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं होगा और यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

ये भी पढ़े – अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला: सीरिया में ISIS पर US का बड़ा अटैक, कई ठिकाने तबाह

वन विभाग से जुड़े जानकारों का कहना है कि वन्य जीव प्रभाग जैसे संवेदनशील क्षेत्र में फील्ड स्टाफ की समयबद्ध तैनाती अत्यंत आवश्यक है। देरी की स्थिति में गश्त, निगरानी और अवैध कटान पर नियंत्रण जैसी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। स्थानीय स्तर पर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और विभाग की पारदर्शिता पर प्रश्न उठ रहे हैं।

प्रभागीय वनाधिकारी निरंजन सुर्वे ने बताया कि प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही सम्बद्धीकरण पूरी तरह लागू करा दिया जाएगा। देरी के कारणों पर उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्या (डायबिटीज) को वजह बताया है। हालांकि विभागीय हलकों में चर्चा है कि यदि जल्द स्पष्टता नहीं आई तो मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंच सकता है।

अब देखना यह है कि आदेश की सख्ती कागजों तक सीमित रहती है या वास्तव में फील्ड स्तर पर भी प्रभावी रूप से लागू होती है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/12/important-geography-questions-for-up.html?m=1

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments