Tuesday, February 3, 2026
HomeNewsbeatभागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक के उमिला गांव में आयोजित भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कथा की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें खलीलाबाद विधानसभा के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे अपनी टीम के साथ शामिल हुए। उनकी मौजूदगी से श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में डूबा रहा। हाथों में भगवा ध्वज और जुबां पर ‘जय श्री राम’ के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने गांव और आसपास के इलाकों को अध्यात्ममय बना दिया। यात्रा की शोभा 151 कन्याओं ने बढ़ाई, जिन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से माथे पर कलश रखकर पदयात्रा की और पवित्र जल भरा।
इस अवसर पर जय चौबे ने कन्याओं का अभिवादन किया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सामाजिक समरसता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गजेंद्र पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, बैजनाथ पाठक, अजय पाण्डेय, बब्बू पाण्डेय, मयंक सिंह, सुभाष तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। यह कलश यात्रा उमिला गांव से शुरू होकर निर्धारित मार्ग से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई, जहां अब सात दिनों तक भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments