Sunday, February 1, 2026
HomeNewsbeatभाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त- रणवीर

भाजपा सरकार में महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त- रणवीर


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
रविवार को समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ताओं ने लोहिया वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया के नेतृत्व में सदर ब्लॉक के बांकी में पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दर्जनों युवकों व युवतियों को मतदाता सूची से जोड़ा गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा की भाजपा सरकार में जनता महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से त्रस्त है। भाजपा ने युवाओं को धोखा देने का कार्य किया है। भाजपा सरकार पूरी तरह छात्र, नौजवान, बेरोजगार विरोधी है। प्रदेश का युवा भाजपा की नौजवान एवं बेरोजगार विरोधी मानसिकता को समझ चुका है। प्रदेश का युवा तेजी से समाजवादी पार्टी से जुड़ रहा है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले 2027 में नौजवान भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का काम करेंगे। समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन के नौजवान गांव गाँव जाकर पीडीए जन जागरूकता अभियान के माध्यम से नौजवानों को प्रशिक्षित कर संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं। इस दौरान गुड्डू यादव, गोपाल यादव, सचिन चौरसिया, रवि गोंड,छोटू विश्वकर्मा, पिंटू प्रसाद, पन्नेलाल कुशवाहा, नीरज चौहान, पिंटू पाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments