Sunday, February 1, 2026
HomeNewsbeatRRB ग्रुप-डी भर्ती 2026: 21,997 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन शुरू

RRB ग्रुप-डी भर्ती 2026: 21,997 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन शुरू

RRB ग्रुप-डी भर्ती 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप-डी (लेवल-1) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में कुल 21,997 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती उन युवाओं के लिए खास अवसर मानी जा रही है, जो कम शैक्षणिक योग्यता में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। वहीं जिन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा करना है, उन्हें 4 मार्च 2026 तक का अतिरिक्त समय दिया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में योग्यता को सरल रखा गया है। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा NCVT द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं। इस कारण बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार OBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़े – नौतनवां सीमा पर तस्करी पर करारा प्रहार, 15 बोरी तुर्की मकई बरामद, एक गिरफ्तार

आवेदन शुल्क

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती के लिए जनरल और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
भर्ती की खास बात यह है कि कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर शुल्क का बड़ा हिस्सा वापस कर दिया जाएगा। CBT में शामिल होने पर जनरल और OBC उम्मीदवारों को 400 रुपये, जबकि SC, ST और अन्य श्रेणियों को पूरे 250 रुपये वापस किए जाएंगे। इसलिए आवेदन के दौरान बैंक खाते की सही जानकारी भरना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया

रेलवे ग्रुप-डी भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों का अंतिम चयन होगा।

आवेदन करते समय ध्यान रखें

उम्मीदवार आवेदन से पहले पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके रखें। फॉर्म में नाम और जन्मतिथि 10वीं की मार्कशीट के अनुसार ही भरें, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि भविष्य में समस्या पैदा कर सकती है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1#google_vignette

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments