गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. राजवंत राव तथा वर्तमान अध्यक्ष प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी को संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय संग्रहालय के न्यासी सदस्य (बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज) के रूप में नामित किया गया है।
भारत सरकार द्वारा नामित दोनों विद्वानों का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय संग्रहालय, कलकत्ता प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व के क्षेत्र में देश का एक अत्यंत प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसकी पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों आचार्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है और इससे विश्वविद्यालय की अकादमिक प्रतिष्ठा और सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाताओं एवं आचार्यों ने भी प्रो. राजवंत राव और प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रो. राजवंत राव व प्रो. प्रज्ञा चतुर्वेदी भारतीय संग्रहालय के ट्रस्टी नामित
RELATED ARTICLES
