Friday, February 27, 2026
HomeNewsbeatकम राशन देने पर भड़के कार्ड धारक दोनों पक्षों ने थाने में...

कम राशन देने पर भड़के कार्ड धारक दोनों पक्षों ने थाने में दी तहरीर पुलिस कार्यवाही में जुटी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नवाबगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत विकास खण्ड रिसिया के ग्राम पंचायत केवल पुर के कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को कम राशन देने पर भड़के कार्ड धारक राशन लेने से इनकार करने पर कोटेदार ने कार्ड धारक उपभोक्ताओं से किया दुर्व्यवहार और मौके पर पहुंची डायल एक सौ बारह कोटेदार व कार्ड धारकों को थाने पर बुलाया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के विकास खण्ड रिसिया अन्तर्गत ग्राम पंचायत केवल पुर में सोमवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था जहां उसी दौरान कोटेदार शकील द्वारा प्रति यूनिट पांच किलो के बजाय कार्ड धारकों को प्रति यूनिट चार किलो राशन दिया जा रहा था।

जिसका विरोध करने पर कोटेदार ने कार्ड धारकों के अनुसार राशन न देकर दुर्व्यवहार कर भगा दिया कार्ड धारकों का आरोप है कि कोटेदार ने गाली गलौज देकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया मोबिन खां ,मोहम्मद खां , महमूद खां छंगा खां, ननकऊ यादव रंजन, इमरान, जमाल आदि ने नवाबगंज थाने में कोटेदार के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया देकर कारवाही की मांग के साथ साथ कोटेदार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें – लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा से नेपाल जाने की कोशिश, पांच फर्जी अधिकारी गिरफ्तार

कम राशन देने का जिस सम्बन्ध में पूर्ति निरीक्षक रिसिया संतोष श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुचना मिली है लेकिन अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है, अगर लाभार्थी द्वारा कोई प्रार्थना पत्र मिलेगा तो जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी।

इस संबन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज रामाशंकर यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है, और राशन वितरण प्रकरण विवाद की जांच किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments