Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तराखंडउन्नाव से उत्तराखंड तक भाजपा का महिला-विरोधी चेहरा उजागर: आलोक कुमार दूबे

उन्नाव से उत्तराखंड तक भाजपा का महिला-विरोधी चेहरा उजागर: आलोक कुमार दूबे

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि उन्नाव कांड में देश भाजपा का असली चाल-चरित्र-चेहरा पहले ही देख चुका है और अब उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों की “कीमत लगाने” जैसा बयान उसी मानसिकता की अगली कड़ी है। उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि ये घटनाएं अलग-अलग नहीं, बल्कि महिलाओं के प्रति भाजपा की सड़ी हुई सोच को उजागर करती हैं।
दूबे ने कड़े शब्दों में कहा, “कहीं भाजपा के मुख्यमंत्री महिला का हिजाब खींचते हैं, कहीं भाजपा नेता बेटियों की कीमत लगाते हैं। ऐसी मानसिकता वाली पार्टी का सत्ता में होना शर्मनाक है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की संस्कृति में महिलाओं को सम्मान नहीं, बल्कि वस्तु की तरह देखा जाता है।
महिलाओं से अपील करते हुए आलोक कुमार दूबे ने कहा कि वे किसी भी नेता या पार्टी के दबाव में न आएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से बड़ा कोई दबाव नहीं हो सकता।
उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस पार्टी हर महिला के साथ खड़ी है और महिलाओं पर गंदी नजर रखने वालों तथा दोहरे चरित्र वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
अंत में चेतावनी देते हुए आलोक कुमार दूबे ने कहा कि यदि महिलाओं के सम्मान पर हमला हुआ तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। सड़क से सदन तक करारा विरोध होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा आम जनता, खासकर महिलाओं की ताकत को नहीं समझती और यही उसकी सबसे बड़ी भूल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments