Friday, February 27, 2026
HomeUncategorizedशीतलहर में भी नहीं रुकेगी सरकारी योजनाओं की रफ्तार

शीतलहर में भी नहीं रुकेगी सरकारी योजनाओं की रफ्तार

शीतलहर के कारण 2 से 14 जनवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश, सेवाएं रहेंगी जारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। शीतलहर के प्रकोप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 जनवरी 2026 से 14 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह द्वारा दी गई।

ये भी पढ़ें – भीषण ठंड व शीतलहर के चलते गोरखपुर में कक्षा 1 से 10 तक के विद्यालयों में 2 व 3 जनवरी को अवकाश

उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की नियमित उपस्थिति स्थगित रहेगी, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं अपने विभागीय दायित्वों का पूर्ण रूप से निर्वहन करती रहेंगी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सेवाएं पूर्व की भांति संचालित होंगी।

ये भी पढ़ें – ईरान में खामेनेई विरोधी प्रदर्शन तेज, सात लोगों की मौत; जानिए बवाल की असली वजह

अवकाश के दौरान लाभार्थियों को अनुपूरक पोषण आहार का वितरण, बच्चों का वजन मापन, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर पर डाटा फीडिंग तथा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही वीएचएसएनडी सत्रों का संचालन तथा आरबीएसके टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और संदर्भन कार्य भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें – गलन भरी ठंड से कांपे लोग, अलाव बना राहत का सहारा

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अवकाश अवधि में कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री या सहायिका सक्षम अधिकारी से अनुमति लिए बिना केंद्र अथवा मुख्यालय नहीं छोड़ेगी। संबंधित सुपरवाइजर और अधिकारियों को सभी गतिविधियों की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी लाभार्थी को योजनाओं के लाभ से वंचित न होना पड़े।
यह निर्णय शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments