Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीर बहादुर सिंह स्पोटर्स कालेज गोरखपुर में 1822 करोड़ रूपये की लागत से 4परियोजना, गोड़धोइया नाला एंव रामगढ़ताल का जीर्णोद्धार एवं नाले के इन्टरसेप्शन डायवर्जन एंव ट्रीटमेन्ट सम्बन्धी परियोजना, गोरखपुर सीवरेज योजना पार्ट सी, बरगदवां -कौवाबाग फोरलेन मार्ग पर खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण, तथा भटहट से बासस्थान मार्ग का फोरलेन मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का शिलान्यास किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि के 2, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 5, कृषि विभाग के पीएम कुसम योजना व थ्रेसिग फ्लोर निर्माण के एक-एक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 2, आयुष्मान भारत योजना के 2 तथा उद्यान विभाग की डिप सिचांई के 2 लाभार्थी सहित, कुल 15 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इसके अतिरिक्त उन्होने लोक निर्माण विभाग, जलनिगम और सेतु निगम द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्यमत्री ने कहा कि विकास का कोई विकल्प नही है, विकास से ही निवेश होता है और रोजगार का सृजन होता है, विकास लोंगो के जीवन मे परिर्वतन लाता हैै। उन्होने कहा कि गोरखपुर को प्रदेश सरकार ने विकास के मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया है। आज यहां एम्स के साथ-साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं भी उपलब्ध है। 1990 में बंद खाद कारखाना की जगह नया खाद कारखाना 105 प्रतिशत की दर से खाद उत्पादन कर रहा है। यह अन्नदाता किसानों के लिए रामबाण का काम कर रहा है। खाद कारखाना परिसर में ही सैनिक स्कूल बन रहा है जो अगले सत्र में प्रारम्भ हो जाएगा। गोरखपुर में हर मार्ग फोरलेन है तो गोरखपुर-लखनऊ मार्ग सिक्सलेन होने जा रहा है। गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन से वाराणसी की दूरी ढाई-तीन घण्टे में सिमट गई है। सड़कों की कनेक्टिविटी से जाम की समस्या का भी समाधान हो रहा है। गोरखपुर में बेहतर एयर कनेक्टिविटी भी उपलब्ध है। यहां से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु आदि प्रमुख शहरों के लिए 14 फ्लाइट की सेवाएं हैं। सरकार यहां नए एयरपोर्ट के लिए धनराशि उपलब्ध करा रही है। मानसरोवर, सूर्यकुंड, मुक्तेश्वरनाथ, जटाशंकर और मोहद्दीपुर के गुरुद्वारा समेत सभी धर्मस्थल दर्शनीय बन चुके हैं। रामगढ़ताल सबसे सुंदर स्थल के रूप में विकसित हुआ है, यहां अब फिल्मों की शूटिंग हो रही है। गोरखपुर में चार विश्वविद्यालय हैं। गोरखपुर शिक्षा व चिकित्सा का हब बन चुका है। गोरखपुर में निवेश आ रहा है जिससे स्थानीय युवाओं को यहीं नौकरी व रोजगार मिल रहा है तो देश दुनिया के लोग भी नौकरी और रोजगार के लिए यहां आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि, यहां के नागरिकों ने विकास कार्यों में आगे आकर अपना सहयोग प्रदान किया है, जब भी सड़कों के चौड़ीकरण की बात आई तो लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों के हिस्से को देने के लिए तैयार हो जाते है। असुरन-मेडिकल कॉलेज फोरलेन, एयरफोर्स-सर्किट हाउस फोरलेन, मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि गोड़धोइया नाला परियोजना पर काम शुरू होने के बाद यह नाला न केवल अतिक्रमण मुक्त होगा बल्कि इससे 17 वार्डों की करीब दो लाख की आबादी के लिए सीवरेज व जलभराव की समस्या का समाधान होगा, इस परियोजना में 19.5 किमी इंटरसेप्टिंग सीवर लाइन, 38 एमएलडी की एक एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) 61 एमएलडी एमपीएस (मॉलिक्यूलर प्रॉपर्टी स्पेक्ट्रोमेट्री), 19.5 किमी आरसीसी नाला निर्माण व 22 ब्रिज/कल्वर्ट आदि के कार्य प्रस्तावित हैं। जिससे बिछिया जंगल तुलसीराम पश्चिमी, शिवपुर शहबाजगंज, जंगल शालिग्राम, बिछिया, जंगल तुलसीराम, पूर्वी रेलवे बिछिया कॉलोनी, शाहपुर, भेड़ियागढ़, घोसीपुरवा, सेमरा, बशारतपुर, मानबेला, राप्तीनगर, लोहिया नगर, जंगल नकहा, राम जानकी नगर, शक्तिनगर एवं चक्सा हुसैन से जोे सीवेज/नाले बहते हैं, उन्हें प्रस्तावित 38 एमएलडी एसटीपी पर शोधित कर रामगढ़ताल में प्रवाहित किया जाएगा, जिससे जलभराव व सीवरेज की समस्या का समाधान होने से जेई, एईएस जैसी जलजनित बीमारियों से भी निजात मिलेगी। उन्होंने गोरखपुर सीवरेज योजना जोन सी पार्ट-2 के बारे में बताते हुये कहा कि, इसके अंतर्गत जंगल बेनीमाधव, पुराना गोरखपुर, कल्याणपुर, सिविल लाइंस, रामजानकी नगर, चक्सा हुसैन, जनप्रिय विहार, सूर्यकुंड समेत 21 वार्डों के लिए सीवरेज नेटवर्क तैयार किया जाएगा और 188 किमी सीवर लाइन बिछाते हुए लगभग 44 हजार घरों को सीवर कनेक्शन से जोडा जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने कि कहा कि बरगदवां-कौवाबाग जेल बाईपास फोरलेन पर खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर बन जाने से यहां लगने वाली जाम की समस्या का समाधान हो जाएगा। इसी प्रकार भटहट से बासस्थान मार्ग के फोरलेन में चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय तक पहुंचना आसान हो जाएगा। शहर से आयुष विश्वविद्यालय बीस मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया को आगे बढाने और हो चुके कार्यों का संरक्षण और जो कार्य हो रहे है, उसे समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी नागरिकों की भी है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं में मानक व गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए इन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें।
इस अवसर पर सासद रविकिशन शुक्ल, महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक विपिन सिंह, महेन्द्र पाल सिंह ने लोंगो को सम्बोधित किया। इस अवसर पर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह, फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, डॉ0 विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता सहित वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थ्ति रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments