Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं...

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत की घोषणा होते ही पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी कड़ी में सलेमपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और विजय के नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।

भाजपा कार्यकर्ता एनडीए की इस जीत को विकास और सुशासन की जीत बता रहे थे। जश्न के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर भाजपा सलेमपुर के मीडिया प्रभारी राजीव मिश्र, गुड्डन कुशवाहा, अशोक पाण्डेय, तत्रिपुरायक विश्वकर्मा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से कहा कि यह जीत जनता के भरोसे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व एनडीए नेतृत्व की नीतियों का परिणाम है।

पार्टी कार्यालय परिसर देर शाम तक उत्सव के माहौल में डूबा रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments