Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस की संवेदनशील पहल: मां से नाराज होकर घर छोड़ने निकले मासूम...

पुलिस की संवेदनशील पहल: मां से नाराज होकर घर छोड़ने निकले मासूम को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

सलेमपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मानवीयता की मिसाल पेश करते हुए सलेमपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह एक 11 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाया। यह बच्चा मां से नाराज होकर घर छोड़कर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र सलेमपुर के अंतर्गत नवलपुर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक पटेल एवं हेड कांस्टेबल रमेश कुमार सुबह लगभग 8 बजे ड्यूटी पर चौकी के समीप गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने सड़क किनारे एक किशोर को रोते हुए देखा।

पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम विशाल राय, निवासी लार थाना क्षेत्र के चनुकी मोड़ बताया। उसने कहा कि वह मां से नाराज होकर घर छोड़ने निकला है। पुलिस ने तत्काल बच्चे को शांत कराया, प्यार से समझाया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजनों से संपर्क किया।

कुछ देर बाद जब बच्चे की मां मौके पर पहुंची, तो चौकी प्रभारी ने दोनों को समझाया कि घर के छोटे-मोटे मतभेद हर परिवार में होते हैं, जिन्हें बातचीत और समझदारी से दूर किया जा सकता है। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

स्थानीय लोगों ने नवलपुर पुलिस की इस संवेदनशीलता और मानवता की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments