Wednesday, February 18, 2026
HomeUncategorizedबदमाशो ने अधिवक्ता को मारी गोली, लखनऊ रेफर

बदमाशो ने अधिवक्ता को मारी गोली, लखनऊ रेफर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) शहर के मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी अधिवक्ता रात लघुशंका के लिए उठे तभी बाहर कुछ लोग टहल रहे थे। वकील ने रात में टहलने की वजह पूछी। तूउसी दौरान बदमाश ने अधिवक्ता को गोली मार दी। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा नई बस्ती निवासी अशोक कुमार मिश्र कलेक्ट्रेट में अधिवक्ता है। बुधवार रात को अधिवक्ता लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान घर के सामने कुछ लोग टहल रहे थे। अधिवक्ता ने रात में टहलने का विरोध किया। कारण पूछा, इस पर बदमाश नाराज हो गया।
उसने अधिवक्ता पर कट्टे से फायरिंग कर दी। जिससे अधिवक्ता मौके पर ही गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग उठे। सभी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर वकील को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, बार काउंसिल के महामंत्री पुष्पांजलि मिश्रा समेत अन्य पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीने को छूते हुए गोली निकल गई। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments