Sunday, February 15, 2026
HomeUncategorizedपूर्वोत्तर में 5.8 तीव्रता का भूकंप, असम के उदलगुरी में था केंद्र

पूर्वोत्तर में 5.8 तीव्रता का भूकंप, असम के उदलगुरी में था केंद्र

प्रतीकात्मक

गौहाटी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम सरकार के अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 रही। भूकंप का केंद्र असम के उदलगुरी जिले में था और यह जमीन से करीब 5 किलोमीटर की गहराई में आया।

भूकंप शाम 4:41 बजे आया और झटके कई जिलों में महसूस किए गए। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्थानीय प्रशासन सतर्क है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments