Sunday, February 1, 2026
HomeUncategorizedअसम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, 6,300 करोड़ की...

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, 6,300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

दरांग (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और 6,300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने अपने संबोधन में हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए इसे मां कामाख्या के आशीर्वाद का फल बताया।

कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष के उस कथित बयान पर नाराजगी व्यक्त की जिसमें भारत रत्न से सम्मानित गायक-गीतकार भूपेन हजारिका का अपमान करने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा, “जिस दिन भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिया गया, उसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि मोदी नाचने-गाने वालों को भारत रत्न दे रहे हैं।”

मोदी ने 1962 के युद्ध के बाद पंडित नेहरू के ‘नॉर्थ-ईस्ट को छोड़ देने’ वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की वर्तमान पीढ़ी भी उस घाव पर नमक छिड़कने का काम कर रही है।

कांग्रेस पर गंभीर आरोप

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर देशविरोधी और घुसपैठियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने घुसपैठ को बढ़ावा दिया। “आज भी कांग्रेस चाहती है कि घुसपैठिए हमेशा के लिए भारत में बस जाएं। जब पूरा देश आतंकवाद से जूझ रहा था, तब कांग्रेस चुप रही, और आज हमारी सेना आतंकवाद को खत्म कर रही है, लेकिन कांग्रेस पाकिस्तान के साथ खड़ी नजर आती है।”

6,300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास पीएम मोदी ने इस दौरान असम के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें—

570 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और जीएनएम स्कूल

1,200 करोड़ रुपये की लागत वाला 2.9 किलोमीटर लंबा नारेंगी-कुरुवा पुल 4,530 करोड़ रुपये की गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना

गुवाहाटी रिंग रोड असम के कामरूप और दरांग जिलों को मेघालय के री भोई से जोड़ेगी। पीएम मोदी ने कहा कि ये परियोजनाएं नॉर्थ-ईस्ट के विकास को नई दिशा देंगी और रोजगार के नए अवसर खोलेंगी।

प्रधानमंत्री ने सभा के अंत में जनता से अपील की कि वे विकास और राष्ट्रहित के लिए बीजेपी और एनडीए का साथ दें और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को नकारें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments