Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय खेल दिवस पर नवानगर में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर नवानगर में हुआ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विकासखंड नवानगर के ग्राम सभा रुद्रवार स्थित मनरेगा पार्क में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी नवानगर विनोद कुमार बिंद ने की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी मनु सिंह चौहान, एपीओ अजय सिंह, तकनीकी सहायक वीरेन्द्र कुमार चौहान, ऑडियो पंचायत मनोज कुमार यादव, लेखा सहायक राजेश यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर मनरेगा मनोज कुमार तिवारी, तकनीकी सहायक शक्ति सिंह राय सहित क्षेत्र के अनेक संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वॉलीबाल, कबड्डी सहित कई प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों और युवाओं में खेल भावना के साथ-साथ मेजर ध्यानचंद के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments