Saturday, February 14, 2026
HomeUncategorizedप्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा, आपदा तंत्र अलर्ट

प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर फिर बढ़ा, आपदा तंत्र अलर्ट

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में दोनों नदियों का पानी खतरनाक रफ्तार से ऊपर आया है।

सिंचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार –गंगा नदी का जलस्तर फाफामऊ और छतनाग में 104 सेंटीमीटर बढ़ गया।यमुना नदी का जलस्तर नैनी में 24 घंटे के भीतर 97 सेंटीमीटर ऊपर आया। बुधवार सुबह 8 बजे गंगा का फाफामऊ में जलस्तर 83.42 मीटर, छतनाग में 83.12 मीटर और नैनी में यमुना का जलस्तर 83.82 मीटर दर्ज किया गया।

हालांकि अभी दोनों नदियां अपने खतरे के निशान 84.734 मीटर से लगभग एक मीटर नीचे बह रही हैं, लेकिन पानी बढ़ने की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है।

प्रशासन की तैयारी सिंचाई विभाग का कंट्रोल रूम लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रहा है। आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। NDRF, SDRF और जल पुलिस को तैनात किया गया है।नदी किनारे के निचले इलाकों में सतर्कता बरती जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। नदी किनारे रहने वाले परिवारों को अलर्ट किया जा रहा है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तुरंत सुरक्षित निकाला जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments