सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कल दोपहर 2 बजे से सादुल्लानगर डाक बंगले से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य, व्यापारी वर्ग, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना एवं हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर देशभक्ति का संदेश फैलाने की अपील की है।
