
ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक मईल चौराहा पर हुआ सम्पन्न
मईल ,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक मईल चौराहे पर सम्पन्न हुई।बैठक में भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रमेश कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस ने ही इस देश को आजादी दिलाने से लेकर विकसित राष्ट्र बनाने का कार्य किया। देश कांग्रेस के नीतियों व सिद्धांतो पर चल कर ही आज समृद्धि शाली हुआ है। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का अभियान इस समय चल रहा है, आप मजबूती के साथ इस कार्य में जुट जाएं। जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि मण्डल व न्याय पंचायत की कमेटी का गठन अंतिम चरण में है, बिना संगठन को मजबूत किए भाजपा के कुशासन से मुक्ति नही मिलेगी। प्रभारी सचिव परमानन्द प्रसाद ने कहा कि आज देश को कांग्रेस सरकार की जरूरत है। बैठक को पन्नालाल पाठक,प्रेमलाल भारती,रामविलास शर्मा, अताउल्लाह, तेजबहादुर यादव, विकास चौधरी,शमतुल्लाह, दयाशंकर शर्मा, साहिल अंसारी, निसामुद्दीन, बालसुधा पाठक,राजेश चौहान, रामकृपाल, नीरज सोनी,सैमुलनिशा, शशांक शर्मा, राजकुमार ,संतोष शर्मा, दिनेश कुमार, जगदीश प्रसाद, सुनीता देवी, अवधेश कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।
More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी कार्रवाई: भारत-नेपाल सीमा पर 130 अवैध निर्माण ध्वस्त, 198 सील, 223 को नोटिस
सिकंदरपुर थाना परिसर में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं व महिलाओं को किया गया जागरूक
एक हफ्ते से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा विद्युत आपूर्ति ठप, सैकड़ों परिवार उमस में बेहाल