Monday, July 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवामा सारथी द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान, बच्चों का बढ़ाया मनोबल

वामा सारथी द्वारा मेधावी छात्रों का सम्मान, बच्चों का बढ़ाया मनोबल


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस लाइन सभागार में आज वामा सारथी संस्था की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वामा सारथी की अध्यक्षा मेघना गुप्ता ने की। समारोह में पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मियों के 14 मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व शैक्षिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मेघना गुप्ता ने कहा कि, “बच्चे राष्ट्र की नींव हैं, उन्हें प्रोत्साहन देना हमारा कर्तव्य है।” इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक विजयराज सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन ने न सिर्फ बच्चों को प्रेरित किया, बल्कि पुलिस परिवारों को भी गर्व से भर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments