Thursday, February 12, 2026
HomeUncategorizedमुलुंड में जरूरतमंदों को छाता वितरण कार्यक्रम संपन्न, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी...

मुलुंड में जरूरतमंदों को छाता वितरण कार्यक्रम संपन्न, कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी रहे आयोजक

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)
बरसात के मौसम में जहां एक छाता भी किसी ज़रूरतमंद के लिए राहत का साधन बन सकता है, वहीं मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राकेश शेट्टी द्वारा जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क छाते वितरित किए गए। यह आयोजन जी.एस. शेट्टी ग्रैंड सेंट्रल हॉल में सामाजिक संस्था ‘एकता – द पॉवर ऑफ यूथ एंड यूनिटी’ एवं मगध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्पूर्ण भारत सुरक्षा मंच के अंतर्गत किया गया।

कार्यक्रम विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लाभार्थियों को छाते वितरित किए गए। इस अवसर पर एक जनचेतना संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और नागरिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

मंच पर उपस्थित प्रमुख अतिथियों में के.एन. त्रिपाठी, एम. जितेंद्र, वर्षाताई गायकवाड़ (मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद), इब्राहिम यश मणि, बी.के. तिवारी, उत्तम गीत्ते, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और स्वयं राकेश शेट्टी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने समाज सेवा को राजनीति से जोड़ने की दिशा में इस पहल की सराहना की।

राकेश शेट्टी ने कहा,
“बरसात में जब एक छाता किसी बुज़ुर्ग के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है, तो समझिए कि समाज सेवा की दिशा में हमने एक सही कदम बढ़ाया है। हमारा उद्देश्य है कि ऐसे छोटे-छोटे लेकिन असरदार प्रयासों से समाज में बदलाव लाया जाए।”वहीं, सांसद वर्षा गायकवाड़ ने राकेश शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा, “राकेश शेट्टी ने मुलुंड क्षेत्र में जनहित के मुद्दों—जैसे अग्रवाल अस्पताल का निजीकरण, अदानी स्मार्ट मीटर विवाद, प्रियदर्शनी स्वीमिंग पूल और ग़रीबों के पुनर्वास जैसे मामलों—को लगातार आवाज़ दी है। वे भले ही चुनाव में नहीं जीते, लेकिन सबसे अधिक मत प्राप्त करने के बाद भी निरंतर सक्रिय रहकर समाज सेवा में लगे हुए हैं। उनकी यह सोच युवाओं के लिए प्रेरणा है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments