Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेश59 वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा भष्ट्राचार जागरूकता रैली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

59 वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा भष्ट्राचार जागरूकता रैली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भष्ट्राचार के निवारण के बारे मे बताया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) तहसील मोतीपुर क्षेत्र के मटेही कलां में संचालित राजकुमारी देवी ललिता प्रसाद यादव इंटर कालेज में एसएसबी की और से 6 नवम्बर 2022 तक समवाय के अन्तर्गत “भष्ट्राचार मुक्त भारत- विकसित भारत” के खिलाफ जागरूकता रैली व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में किया गया। विद्यालय प्रांगण से रैली तेलियनपुरवा गांव पहुंची। निरीक्षक प्रदीप कुमार घोष के द्वारा जनता व छात्र छात्राओं को भष्ट्राचार के रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी व भष्ट्राचार को मिटाने की जानकारी दी गई।वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नैंसी आर्या, द्वितीय स्थान तमन्ना व तृतीय स्थान करन ने प्राप्त किया
उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य सुधाकर वर्मा,कुलदीप,रहमान,रेशमा वंदना व 59 वीं वाहिनी एसएसबी समूह के एफ समवाय लौकाही के निरीक्षक प्रदीप कुमार घोष,सहायक उप निरीक्षक गुरदीप सिंह, मुख्य आरक्षी मोहम्मद नदीम,आरक्षी धीरेन्द्र कुमार,राकेश कुमार नायक, सुनील कुमार,विनोद हूजूरी,राठौर बाबूराव, बलविंदर कुमार सहित समस्त जवानों व छात्र/छात्राओं की उपस्थिति रहीं।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments