Wednesday, June 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकर्बला के शहीदों की याद में मीरपुर में आरज़ू काज़मी के द्वारा...

कर्बला के शहीदों की याद में मीरपुर में आरज़ू काज़मी के द्वारा लगाया गया पियाऊ

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कर्बला के शहीदों की याद में मीरपुर गांव में श्रद्धा और सेवा भावना से परिपूर्ण आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान आरजू काज़मी एवं इंडियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के सचिव के नेतृत्व में गांव में राहगीरों और रोज़ेदारों के लिए पियाऊ (सबील) की व्यवस्था की गई। गर्मी के मौसम में राह चलते लोगों को ठंडा पानी और शर्बत वितरित कर उन्हें कर्बला के शहीदों की कुर्बानी की याद दिलाई गई। पियाऊ पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों का दिनभर आना-जाना लगा रहा। सबील पर लगे पोस्टर और बैनरों में इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत की भावना को दर्शाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आरजू काज़मी ने कहा कि “कर्बला के शहीदों ने सत्य, न्याय और मानवता के लिए जो बलिदान दिया, वह हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। सबील लगाकर हम उनकी याद को ताज़ा कर रहे हैं।
इंडियन प्रोग्रेसिव यूथ फोरम के सचिव ने बताया कि युवा पीढ़ी को कर्बला के संदेश से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। इस कार्यक्रम में कई युवा कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से सेवा दी और पानी-पिलाने जैसे पुण्य कार्य में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments