Monday, February 16, 2026
HomeUncategorizedसिधवल में कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क धंसी, दुर्घटना की आशंका

सिधवल में कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क धंसी, दुर्घटना की आशंका

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के रतनपुरा बिलौवां मार्ग पर सिधवल ग्राम पंचायत के एक कोल्ड स्टोरेज के सामने पीडब्ल्यूडी की सड़क पूरी तरह से धंस गई है। जिससे आवागमन बाधित हो गया है।
बताया जाता है कि जनपद के रतनपुरा प्रखंड कार्यालय से एक सड़क बीबीपुर सिधवल होते हुए खालिसपुर तक जाती है। यह लोक निर्माण विभाग की सड़क है ,और अभी जल्दी इसका जिर्णोद्धार हुआ है। बुधवार के दिन हुई बरसात में सिधवल कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क धंस गई है। जिसकी वजह से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments