Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशइकलौते बेटे ने पुल से कूदकर की आत्महत्या, नाविक कर रहे तलाश

इकलौते बेटे ने पुल से कूदकर की आत्महत्या, नाविक कर रहे तलाश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा):
भागलपुर पुल, जिसे अब “डेथ पॉइंट” कहा जाने लगा है, एक बार फिर से दुखद घटना का गवाह बना। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे गौवापार (मालीपुर) निवासी इकलौते बेटे विशाल गुप्ता (उम्र लगभग 25 वर्ष) ने इस पुल से छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विशाल ने पुल के उस हिस्से से छलांग लगाई जो पहले भी कई आत्महत्याओं का स्थल बन चुका है। स्थानीय लोग और पुलिस इसे “डेथ पॉइंट” के नाम से जानते हैं, परंतु अब तक कोई ठोस सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं।

परिवार में अकेला सहारा था विशाल
विशाल गुप्ता, संजय गुप्ता के पुत्र थे और बिजली विभाग में संविदा कर्मी के रूप में आवाजी क्षेत्र में कार्यरत थे। पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, ऐसे में पूरा परिवार उनके ऊपर ही निर्भर था। उनकी माँ अंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, विशाल ही परिवार का एकमात्र समझदार और जिम्मेदार सदस्य था।

अब तक शव नहीं मिला, नाविक शव की तलाश में लगे हुए है ।
सोमवार को नाविक की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक शव नहीं बरामद हो सका है। पुलिस प्रशासन और आपदा राहत टीम ने कहा कि जब तक शव नहीं मिलता, आधिकारिक रूप से मृत्यु की पुष्टि नहीं की जा सकती।

स्थानीय प्रशासन पर सवाल
भागलपुर पुल पर आए दिन हो रही आत्महत्याओं को देखते हुए आम जनता ने प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षात्मक उपाय जैसे कि फेंसिंग, सीसीटीवी कैमरे और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments