
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय आदित्य उर्फ सूरज पुत्र हरिप्रसाद गोंड़ के रूप में हुई है। उसका शव सोमवार की सुबह गांव से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर खेत में मिला।
मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है ताकि घटना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा सके।
पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छानबीन कर रही है।
इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों में शोक की लहर है।
