मऊ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में मायके में आई महिला पानी गर्म करते समय बुरी तरह से झुलस गई। जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जाता है कि अनु चौहान पुत्र दिलीप चौहान 28 वर्ष निवासी हरदिया थाना सुखपुरा जनपद बलिया कुछ दिनों पूर्व अपने मायेके हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव आई हुई थी। रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे अपने घर हीटर पर पानी गर्म कर रही थी। वह जैसे ही पानी उतारने गई। अचानक करंट लग गया जिससे सारा गर्म पानी उसके ऊपर आ गया। जिसमें गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
