झोपड़ी में लगी आग से 6 वर्षीय मासूम की जलकर मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के तेनुआ माफी गांव में एक झोपड़ी में आग लगने से 6 वर्षीय एक मासूम बालक जिंदा जल गया। आग लगने की जानकारी जब तक ग्रामीणों को हुई तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बालक के जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आग लगने के कारणों की जांच में लगी है। इस संबंध में परिजनों द्वारा किसी पर कोई अत्यारोप-प्रत्यारोप अभी तक नही लगया गया है। मासूम बालक की मृत्यु से परिजन बदहवाश हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के पिपरा गौतम निवासी हरीश गरीबी के कारण अपने चार बच्चों और पत्नी के साथ खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के तेनुआ माफी गांव के बगीचे में झोपड़ी डालकर रहते हैं और किराए पर खेत लेकर सब्जी उगाकर बेचतें हैं। जिससे घर परिवार का भरण-पोषण होता था। सोमवार को हरीश अपने 6 वर्षीय छोटे पुत्र सर्वेश को चारपाई पर सुलाकर गांव में ही एक शादी कार्यक्रम में पत्नी और बेटियों के साथ चला गए थे कि इसी बीच अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई और सो मासूम सर्वेश जिन्दा जलकर गया।
इसी बीच गाँव के सिवान में शौच के लिए गए एक युवक ने भीषण आग की लपटों को देखा तो इसकी जानकारी गांव वालों को दी। जिसके बाद ग्रामवासियों ने बाल्टी में पानी लेकर दौड़े परंतु जब-तब पहुंचे सब कुछ जलकर राख हो चुका था। जब लोगों ने टार्च के सहारे देखा तो चारपाई सहित बच्चा पूरी तरह से जल गया था। जो पहचानने लायक नहीं बचा था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

एकमुश्त कर जमा योजना से वाहन स्वामियों को बड़ी राहत

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…

36 minutes ago

आगरा मंडल में कर वसूली समीक्षा, जिलों को सख्त निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…

47 minutes ago

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

48 minutes ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

2 hours ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

2 hours ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

2 hours ago