एडीजी द्वारा कराए गए वोटिंग में जिले के 5 अच्छे और 5 खराब थानों की लिस्ट हुई जारी
जोन के बेहतर 33 थानेदारों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) एडीजी जोन अखिल कुमार द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली, जनता के प्रति व्यवहार, व जनसमस्याओं के निस्तारण के संबंध में प्रत्येक महीने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के जरिए वोटिंग कराया जाता है।आम लोग इसमें अपने वोट देकर बताते हैं कि किस थाने की पुलिस का काम बेहतर है और किसका खराब, इसी के आधार पर लगातार 3 महीने से खराब और बेहतर काम करने वाले थानेदारों की लिस्ट बनाई जा रही थी। एडीजी जोन ने जिले के पांच अच्छे थानेदारों और पांच खराब थानेदारों की लिस्ट जारी कर दी है।अच्छे थानेदारों को प्रोत्साहन और शाबाशी मिलेगी तो वही खराब थानेदारों की थानेदार पर अब खतरा मंडराने लगा है।एडीजी ने साफ कह दिया है कि खराब परफॉर्मेंस करने वाले थानेदारों को अपनी कुर्सी छोड़नी होगी।
एडीजी जोन की माने तो बहुत जल्द जिले में बहुत से थाने के थानेदार बदले जाने की संभावना बन चुकी है। खराब थानेदारों की ऊपर एडीजी का चाबुक चलने की खबर मिलते ही जोन के हर जिले के थानेदार भी अब ऑनलाइन वोटिंग में दिलचस्पी दिखाने लगे हैं।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…