नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी

थमा दिया फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर जालसाज गिरफ्तार

चंदौली(राष्ट्र की परम्परा)
सकलडीहा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। शातिर जालसाज कई लोगों को नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठ लिए थे, वहीं फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर और सर्विस बुक थमा दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी रही।
2022-23 में प्रशांत वर्मा ने देवरापुर गांव निवासी मनीष यादव व उसके तीन साथियों को बिहार के न्यायालय एवं अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया, आरोपी ने पीड़ितों से 29 लाख रुपये ऑनलाइन और 21 लाख रुपये नगद रूप में लेकर कुल 50 लाख की धोखाधड़ी की। इसके बदले में उसने फर्जी जॉइनिंग लेटर और जाली सर्विस बुक थमा दी, जिससे पीड़ित भ्रमित होकर ठगी का शिकार हो गए। पुलिस को सटीक सूचना मिली कि आरोपी ग्राम देवरापुर (जमुरना) स्थित नहर पुलिया के पास अपने साथियों से मिलने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी प्रशांत कुमार वर्मा (उम्र 65 वर्ष), पुत्र स्व. सुशील चंद्र वर्मा, निवासी एलआईसी कॉलोनी नं. 13, मकान नं. 37, राजेन्द्र नगर, थाना पत्रकार नगर, कंकड़बाग, जिला पटना (बिहार) का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना सकलडीहा पर मुकदमा अपराध संख्या 206/2024 अंतर्गत धारा 419, 420, 467, 468, 471, और 120बी भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरिनारायण पटेल, उपनिरीक्षक जनक सिंह (चौकी प्रभारी डेढ़ावल), हेड कांस्टेबल प्रबुद्ध कुमार और कांस्टेबल अभिषेक सिंह की अहम भूमिका रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago