अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे उपभोक्ता: एडीजे

  • प्रभा देवी महाविद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में गुरुवार को विधिक साक्षरता शिविर संपन्न हुआ। कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में एक आम उपभोक्ता ठगी का शिकार हो सकता है। ऐसे में उपभोक्ता संरक्षण अधिनयम में व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्रेता सावधान की सूक्ति बताते हुए अधिनियम के बारे में विस्तार से बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद त्रिपाठी ने विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक रहने पर बल दिया।
प्रभा देवी विधि महाविद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार ने नए अधिनियम व्याख्या किया। प्रवक्ता दिनेश चंद्र पांडेय ने उपस्थित लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से प्रभा देवी महाविद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार चतुर्वेदी, समन्वयक विजय कुमार राय, राजेश कुमार पांडेय, रितेश त्रिपाठी समेत विद्यालय के छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

4 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

5 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

5 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

6 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

6 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

6 hours ago