सिकन्दरपुर में थाना समाधान दिवस सम्पन्न 6 में से 3 मामले हुए निस्तारित

सिकन्दरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना के सभागार में शनिवार को नवागत थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों व नागरिकों ने भाग लिया।थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र के गांवों के नागरिकों द्वारा कुल आधा दर्जन आवेदन पत्र प्रस्तुत किये गए। प्रस्तुत आवेदन पत्रों पर थाना प्रभारी द्वारा चर्चा के बाद उनमें से 3 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में थाना प्रभारी सिह ने थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था के स्थापन एवं अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण में सहयोग करने की नागरिकों से अपील किया चेतावनी दिया कि शांति व्यवस्था में खलल डालने और अपराधियों को प्रश्रय देने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।समाधान दिवस में कानूनगो उमाशंकर राम,शिवपूजन राम,हरेराम यादव,लेखपाल संजय चौरसिया,अखिलेश यादव सहित थाने का स्टाफ उपस्थित रहा।

Karan Pandey

Recent Posts

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

15 minutes ago

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें सुनी गईं, 28 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…

25 minutes ago

आयुर्वेद इंटर्नशिप के तीसरे दिन प्रशिक्षुओं को अस्पताल की कार्यप्रणाली की दी जानकारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…

37 minutes ago

लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी जन-जन की जिम्मेदारी: लेफ्टिनेंट डॉ. संदीप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…

48 minutes ago

अमर उजाला ब्यूरो चीफ रजनीकांत पांडेय के पिता का निधन, सरयू तट पर अंतिम संस्कार

नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

55 minutes ago

आस्था और परंपरा के संगम में सरयू तट पर गूंजा जिउतिया पूजन

पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…

1 hour ago