ब्लूमिंग बड्स स्कूल में 280 टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल में सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 280 टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी और प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी ने इन छात्रों को फूल माला और मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने टॉपर्स को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड में टॉप करना ही सफलता का पैमाना नहीं है, बल्कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास ही असली हथियार है। उन्होंने छात्रों को अपने लक्ष्य पर फोकस करने और मेहनत करने की सलाह दी।
ज्ञात हो विगत दिनों ब्लूमिंग बड्स स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के मंडल टॉपर और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर भी सम्मानित कर चुके हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, अनूप विश्वकर्मा, ओम विवेकानंद शुक्ला, काजल चतुर्वेदी, नेहा राय, ओमप्रकाश मिश्रा, आस्था जायसवाल, डॉ. मीना सिंह सहित अन्य शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों की उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिउतिया में सतपुतिया का खास महत्व, सात संतानों की कामना से जुड़ी है यह लोक परंपरा

चील-सियारिन से जीमूतवाहन तक यतीन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट पुत्र की लंबी आयु, स्वास्थ्य, बल और…

41 minutes ago

आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग सुधारने को डीएम सख्त, पिछड़े पैरामीटर्स पर तत्काल सुधार के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने जनपद के तीनों आकांक्षात्मक विकासखंडों…

2 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियाद, 15 मामलों का मौके पर निस्तारण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील सलेमपुर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी…

2 hours ago

5279 विद्यार्थियों के खातों में पहुंची 1.42 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत…

2 hours ago

बाढ़ प्रभावितों को बिना भेदभाव राहत देने के निर्देश, किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बीज

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को तमकुहीराज तहसील के…

2 hours ago

खुखुन्दू थाने के लॉकअप में गांजा तस्करी के आरोपी की मौत, फांसी लगाने की बात सामने आई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में पकड़े गए…

4 hours ago