व्हाट्सएप वीडियो के आधार पर पति को मिला तलाक, अदालत ने परित्याग के कारण मंजूरी दी

कुल्लू/शिमला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कुल्लू जिले के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी के व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक वीडियो मिलने के बाद तलाक मिलने की मंजूरी मिली है। अदालत ने परित्याग (Desertion) के आधार पर एक पक्षीय कार्यवाही में तलाक को स्वीकृत किया।

शादी वर्ष 2019 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। पति अन्य राज्य में नौकरी करता है और पत्नी उसके साथ क्वार्टर में रह रही थी। 2022 में पति के टूर पर जाने के दौरान पत्नी ने प्रेमी को कमरे में बुलाया। बाद में पति ने व्हाट्सएप की जांच में पत्नी की आपत्तिजनक वीडियो और फोटो पाए। जब पत्नी से पूछताछ की गई, तो उसने अपनी गलती स्वीकार की और ससुराल छोड़कर चली गई।

यह भी पढ़ें – 25 हजार का इनामी लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

पति ने याचिका में बताया कि दोनों पक्ष दो साल से अधिक समय से अलग रह रहे हैं और सुलह या पुनर्मिलन की कोई संभावना नहीं है। अदालत ने पत्नी को याचिका के बारे में सूचित किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद एक पक्षीय कार्यवाही की गई, जिसमें याचिकाकर्ता ने स्वयं और दो गवाहों को पेश किया। प्रमाणपत्र, फोटोग्राफ और पेन ड्राइव भी अदालत में प्रस्तुत किए गए।

अदालत ने पाया कि प्रतिवादी ने याचिकाकर्ता को दो साल से अधिक समय तक छोड़ रखा है। इसलिए विवाह को परित्याग के आधार पर तलाक से भंग कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – दिल्ली में 7 साल बाद पटाखों की गूंज! सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखों की सशर्त अनुमति, खुश हुए दिल्लीवासी

Karan Pandey

Recent Posts

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

44 minutes ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

13 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

14 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

14 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

14 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

16 hours ago