स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखा गया

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)
देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में, उप जिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी सुकरौली मु0 जफर के नेतृत्व में समस्त प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख कर, अपने प्राणों की बलि देने वाले बलिदानियो को शत-शत नमन किया, जिनके कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि 30 जनवरी की सुबह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाए।
इस दौरान जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी राजेश श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, राकेश कुमार, संतोष कुमार, सहित अन्य कलेक्ट्रेट के अधिकारी /कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago