राष्ट्र ध्वज फहराया,किया नमन
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर राष्ट्र ध्वज फहराकर सिद्दत के साथ याद किया गया।कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा, यहाँ कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि देश गाँधी के त्याग, बलिदान और सत्य की विचारधारा से आजाद हुआ और इसी विचारधारा से ही आगे बढ़ेगा।भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी आज पूरे देश में महात्मा गांधी की प्रेम, सत्य और अहिंसा की विचारधारा से देश को एकजुट करने में लगे हुए हैं।गाँधी शहीद हो सकते हैं लेकिन विचारधारा हमेशा रहेगी।यहाँ मुख्य रूप से जिला सचिव भोला तिवारी, संतोष तिवारी, नगर अध्यक्ष मनोज राव,राधारमण पाण्डेय, डा. अमरेश सिंह,जितेन्द्र जायसवाल,रविप्रकाश तिवारी,इसराइल अली आदि मौजूद रहे।
गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान: मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को भरोसा और बालिकाओं को सुरक्षा…
LAC पर PLA की तैनाती में कमी, फिर भी चीन की सैन्य क्षमता से खतरा…
BRICS 2026: नई दिल्ली में भारत का कूटनीतिक दबदबा, पहलगाम से ईरान-UAE तक हासिल की…
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले लखनऊ…
बिहार में बंपर सरकारी भर्ती का इंतजार खत्म होने की तैयारी, 1.17 लाख से अधिक…
आंखों की रोशनी कमजोर पड़ी, हौसले नहीं: नेहा-बेबी ने फुटबॉल और क्रिकेट में रचा सफलता…