फीस न भरने वाले सात छात्रों को अलग बैठा कर किया अपमानित

शिक्षकों सहित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज

मुम्बई( राष्ट्र की परम्परा)
भिवंडी के.ई.एम.एस. इंगलिश स्कूल में फीस न भर पाने वाले सात विद्यार्थियों को क्लास रूम से बाहर बैठाकर, अपमानित करने वाले शिक्षकों सहित स्कूल प्रबंधक के खिलाफ अभिभावकों द्वारा थाने में मामला दर्ज कराने की घटना प्रकाश में आई है। इस घटना से फीस को लेकर छात्रों को अपमानित करने वाले स्कूलों के शिक्षकों को संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के.ई.एम.एस. इंग्लिश मीडियम स्कूल के पढ़ने वाले छात्रों को स्कूल की फीस ना भर पाने के कारण, स्कूल प्रबंधक द्वारा उन्हें कक्षा में बैठने की अनुमति ना देने के कारण उनको अपमानित करने के उद्देश्य से स्कूल के पहले मंजिल पर स्थित पुस्तकालय कक्ष में अलग से बैठाया गया। इन बच्चों की उम्र 7 से लेकर 13 वर्ष तक बताई जा रही है। इस स्कूल में कार्यरत शिक्षक शाहीद आगा , बलौद बुबेरे, खुरम शमीम व अनवर इसरार ने बच्चों को प्रताड़ित करते हुए हाथ से पीटा, और शिक्षा से वंचित करके उनके साथ अपमानित करने के उद्देश्य से दुर्व्यवहार किया। छात्र के अभिभावक मोहम्मद इसरार अशरफ अंसारी ने शिक्षक शाहिद आगा सर, वलीद बुबेरे, खुर्रम शमीम, अनवर इसरार सिद्दीकी और के.एम.ई.एस इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रबंधक समिति के खिलाफ शहर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शिकायत दर्ज करवाई। शहर पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ भादंवि की धारा 323, 504,34 व किशोर न्यायालय, बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक एस.आर. राजे कर रहे हैं। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से स्कूल प्रबंधक और अभिभावकों के बीच विवाद चल रहा है। और डेढ़ महीने पहले स्कूल प्रबंधक द्वारा अभिभावकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। स्कूल प्रबंधक व अभिभावकों के बीच फिश को लेकर चल रहे इस विवादों को विराम कब लगेगा यह देखने वाली बात होगी? पर इस जंग के बीच बच्चों की शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। क्या बच्चों को शिक्षा मिल पाएगी? या मानसिक रूप से बच्चे अपने आप को तनावपूर्ण महसूस करेंगे?

rkpshomnath

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

2 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

2 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

2 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

18 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

18 hours ago