रोजगार मेले में 192 युवाओं को मिला रोजगार

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) जिला सेवायोजन, राजकीय आई0टी0आई0 एवं माडल करियर सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आई०टी०आई० परिसर में वृहद रोजगार एवं अप्रेन्टिस मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डा. प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। रोजगार मेले में सेवायोजन पोर्टल पर कुल 17 निजी क्षेत्र के नियोजको द्वारा प्रतिभाग करने की सहमति प्रदान की गयी थी जिसमें से कुल 10 नियोजकों द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में पंजीकृत 355 अभ्यर्थियों के सापेक्ष नियोजकों द्वारा 192 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदो के सापेक्ष साक्षात्कार के माध्यम से चयनित किया गया।
वृहद रोजगार मेले की मुख्य अतिथि एम०एल०सी० डा० प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा उपस्थित एवं चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन अभ्यर्थियों का चयन नही हुआ वे निराश न हो पुन लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० प्रदीप अग्निहोत्री द्वारा रोजगार मेले में चयमित अभ्यर्थियों एवं प्रतिभागी नियोजकों का आभार व्यक्त कियाl
इस अवसर पर ऊधव राम, डी०के० त्रिपाठी, मसऊद अहमद, विजय वर्मा, रमेश कुमार, अमित पाण्डेय, हर्षिता पाठक, धर्मेन्द्र कुमार, रामकुमार शर्मा, मो० अजमल, संजय श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, राहुल बाजपेयी, अनुसुइया पाण्डेय, अनुराधा देवी, रजनी कुमार, राम निवास, अनुराग, मन्तशा सिद्दीकी सहित पूरे जनपद के आई०टी०आई० के कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा…

1 hour ago

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…

2 hours ago

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

2 hours ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

2 hours ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

2 hours ago