Categories: Newsbeat

गुजरात में डाक चौपाल मोबाइल थिएटर वैन अभियान का शुभारंभ

गाँव-गाँव तक पहुँचेंगी डाक विभाग की सेवाएँ, वित्तीय समावेशन और डिजिटल जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा )। भारतीय डाक विभाग की सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुधवार, 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नवरंगपुरा हेड पोस्ट ऑफिस में ‘डाक चौपाल के लिए मोबाइल थिएटर वैन अभियान’ का शुभारंभ किया गया। ‘सरकारी सेवाएँ आपके द्वार’ पहल के तहत शुरू किए गए इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में डाक विभाग की नागरिक-केंद्रित सेवाओं की जानकारी पहुँचाना और लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना है।अहमदाबाद पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद दिनेशभाई मकवाणा ने गुजरात परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल गणेश वी. सावळेश्वरकर और उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के साथ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने मोबाइल थिएटर वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना, डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा के लाभार्थियों को पासबुक एवं पॉलिसी बॉन्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में निदेशक डाक सेवाएं अनुब्रता दास और अहमदाबाद सिटी मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर शिशिर कुमार भी उपस्थित रहे।सांसद दिनेशभाई मकवाणा ने कहा कि मोबाइल थिएटर वैन अभियान डाक विभाग की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को गाँव-गाँव तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में प्रभावी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना आवश्यक है, जिससे अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। समय के साथ डाक सेवाओं में व्यापक बदलाव आया है। अब डाक विभाग पत्रों और पार्सलों के वितरण के साथ-साथ वित्तीय सेवाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं को भी लोगों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।गुजरात परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल गणेश वी. सावळेश्वरकर ने कहा कि डाक विभाग सेवाओं के विस्तार, आधुनिकीकरण और नागरिक-केंद्रित पहलों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। ‘डाक सेवा, जन सेवा’ की भावना के अनुरूप विभाग पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ वित्तीय सशक्तीकरण और नागरिकों को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहा है।उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत मोबाइल थिएटर वैन गुजरात परिमंडल के प्रत्येक जिले में निर्धारित स्थानों पर पहुँचेगी। प्रत्येक पड़ाव पर डाक चौपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों को डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं, योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुजरात में डाक चौपालों के व्यापक आयोजन के माध्यम से आमजन को विभाग की सेवाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।उत्तर गुजरात परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि बदलते समय में डाक विभाग वित्तीय समावेशन, डिजिटल इंडिया और अंत्योदय के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गाँवों से शहरों तक और दूर-दराज के क्षेत्रों में भारतीय डाक ने लोगों के बीच विश्वास, संपर्क और सेवा का मजबूत संबंध स्थापित किया है। डाक चौपाल का मुख्य उद्देश्य डाक विभाग को जनता के और करीब लाना तथा लोगों को विभाग की विभिन्न सेवाओं से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि ‘डाकिया डाक लाया’ से ‘डाकिया बैंक लाया’ तक का सफर डाक विभाग की बदलती भूमिका, तकनीकी प्रगति और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डाक विभाग आज पारंपरिक सेवाओं के साथ बैंकिंग और अन्य नागरिक-केंद्रित सुविधाओं के माध्यम से भी लोगों को लाभान्वित कर रहा है।कार्यक्रम में गांधीनगर मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक शुभम डोंगरदीवे, सहायक निदेशक रितुल गांधी, वारिस वहोरा, सिराज मन्सूरी, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के एजीएम संदीप कुमार, चीफ मैनेजर अभिजीत जीभकाटे, सहायक अधीक्षक अरविन्द रमन, रमेश पटेल, रोनक शाह, निरीक्षक पायल पटेल, नवरंगपुरा के वरिष्ठ पोस्टमास्टर एम.एल. मकवाना, नगर पार्षद आशाबेन ब्रह्मभट्ट, एकताबेन रावल, हेमंत काबरा और रितेश दुधिया सहित डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।इस अभियान के माध्यम से भारतीय डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने तथा नागरिकों को सरकारी सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में प्रयास किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं, जनहित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील कुशीनगर (राष्ट्र…

59 minutes ago

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट के एफएलसी कार्य का किया निरीक्षण

पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य संपन्न कराने के दिए निर्देश देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियाद, जरूरतमंदों की मदद के लिए दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं…

1 hour ago

दोहरीघाट के रामघाट पर चला स्वच्छता अभियान, छह विद्यार्थी बने ‘गंगा योद्धा’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के तहत जिला गंगा समिति, मऊ…

1 hour ago

जर्जर पशु चिकित्सालय में सात महीने से लटका ताला इलाज को भटक रहे ग्रामीण

जलभराव और गंदगी का अंबार अस्पताल परिसर में बांधे जा रहे घोड़े; जिम्मेदार अधिकारियों की…

2 hours ago

भाजपा सरकार में महंगाई भ्र्ष्टाचार व अपराध का ग्राफ बढ़ा – प्रोफेसर एच डी भारती

सलेमपुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एच.डी. भारती बूथ अध्यक्षों को किया सम्मानित सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 hours ago